औरैया, मार्च 24 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय इन दिनों चोरों के निशाने पर हैं। सोमवार रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय जैनपुर और बरेला में ताले तोड़कर किचन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। जैनपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार दुबे के अनुसार गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान गायब मिला। वहीं बरेला विद्यालय में गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर, कुकर व राशन सामग्री चोरी कर ली गई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...