बिजनौर, अगस्त 14 -- जिले के परिषदीय स्कूलों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यालयों में इस अभियान से स्वच्छता की बयार बही। परिषदीय स्कूलों से लेकर कस्तूरबा स्कूलों में साफ सफाई अभियान चलाया गया। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देशों पर जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों में विशेष विद्यालय स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा विद्यालय परिसरों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करना था। विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों, पेयजल स्रोतों, रसोईघर, विद्यालय भवनों आदि को साफ किया गया। यह भी पढ़ें- आज सभी जीआईसी में चलेगा सफाई ...