बरेली, मई 13 -- मंगलवार सुबह चली तेज आंधी के साथ हुई आधे घंटे की बारिश ने परिषदीय विद्यालयों में जलभराव की स्थिति बना दी। तेज आंधी के कारण कई विद्यालयों में पेड़ की टहनियां व पेड़ गिर गए। गनीमत रही कि कहीं भी कोई हादसा नहीं हुआ। परिषदीय विद्यालय किशनपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरेरा माफी में पानी भर गया। वहीं धौरेरा माफी में गुलमोहर का पेड़ टूटकर गिरने के साथ कई पेड़ झूक गए। परिषदीय विद्यालय लालपुर में पंखे में तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने से शिक्षक और बच्चे हादसे का शिकार होने से बचे। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से घंटों बिजली गुल, कई जगह जलभराव यह भी पढ़ें- बारिश के साथ आई आंधी तूफान ने मचाई तबाही यह भी पढ़ें- बारिश से स्कूल जाने वाले बच्चे हुए परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...