परिषदीय विद्यालयों में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई
मऊ, अक्टूबर 2 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती दोहरीघाट ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों में मनाई गई। इस मौके पर ध्वजारोहण के साथ विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बापू और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर, सियरही, फरसरा खुर्द, हरिपरा, दोहरीघाट, गोंठा सहित अन्य स्थानों पर कार्यक्रम की शुरुआत बापू और शास्त्री जी के चित्र पर फूल चढ़ाकर हुई। इसके बाद शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर विद्यालय परिसर, कक्षाओं और आसपास के इलाकों में सफाई की। बच्चों ने झाड़ू लगाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल का स्वच्छता अभियान बच्चों और शिक्षकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.