नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कक्षा पांचवी तक के छात्रों की सोमवार को ऑनलाइन कक्षा संचालित की गई। जिसके कारण परिषदीय विद्यालयों में एक से पांचवी तक के छात्रों की परीक्षाएं रद्द हो गई। केवल छठी से आठवीं तक के छात्रों ने विद्यालय में आकर परीक्षा दी। जिलाधिकारी के आदेश अनुसार विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में पांचवी तक के छात्रों के कक्षाएं संचालित हुई। पहले दिन हाइब्रिड कक्षा होने की वजह से छात्र कम जुड़े। साथ ही, विद्यालय में कक्षा लेने के लिए भी छात्रों की संख्या कम रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि कक्षा 5 तक के छात्रों की परीक्षा नहीं कराई गई। बेसिक स्कूलों में हाइब्रिड कक्षाओं को संचालित शुरू कर दिया गया है। वहीं, छठी से आठवीं तक के छात्रों ने विद्यालय में आकर अपनी परीक्षा दी।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.