गाजीपुर, मई 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण एक जुलाई से शुरू होगा। पहले चरण में करीब आठ हजार बच्चों का नामांकन हुआ था और अब दूसरे चरण में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर शिक्षकों का ध्यान रहेगा। रैली निकालकर शिक्षा के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। जिले में एक अप्रैल से शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई है। शासन के निर्देश थे कि शत-प्रतिशत बच्चों का पंजीकरण किया जाए। इसके लिए गांवों में स्कूल चलो अभियान के तहत कई रैलियां निकाली गईं। 20 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित की जाएगी। पहले चरण में शिक्षकों ने अभियान चलाकर आठ हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया है। वह स्कूल आना भी शुरू कर दिया है। अब ग्रीष्मा अवकाश के बाद स्कूल चलो अभियान के तहत दूसरे चरण की कवायद शुरू की जाएगी।ग्रीष्मावकाश 15 जून को ही समाप्त होगा।...