हमीरपुर, दिसम्बर 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा परिषद की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कल 10 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक दो पालियों में संपन्न होंगी। मगर ज्यादातर अध्यापकों की ड्यूटी बीएलओ व सुपरवाइजर के तौर पर लगी होने से विद्यालयों में अध्यापकों की संख्या एक या दो होने से परीक्षा कराने में मुश्किलें होंगी। कक्षा 3 से लेकर 8 तक लिखित परीक्षा संपन्न कराई जानी है। जिले के 967 परिषदीय स्कूलों में 2500 अध्यापक कार्यरत है। जिसमें 1500 अध्यापकों की बीएलओ ड्यूटी लगाकर एसआईआर फार्म भराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिले में एसआईआर फार्म भराने का कार्य 11 दिसंबर तक होना है। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान समस्या होगी। कुरारा विकास क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर ने बताया कि अर्धवार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.