कन्नौज, जुलाई 2 -- कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त जारी कर दी है। जनपद के सभी 1434 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के खातों में स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत भेज दिया गया है। इस राशि का उपयोग विद्यालयों की आवश्यकतानुसार विभिन्न विकास एवं रखरखाव कार्यों में किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार कंपोजिट ग्रांट छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई है। एक से 30 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों को पांच हजार रुपये, 31 से 100 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों को 12,500 रुपये, 101 से 250 विद्यार्थियों वाले विद्यालयों को 25 हजार रुपये तथा 251 से एक हजार तक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को 37,500 रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। विद्यालयों में ...