लखनऊ, अप्रैल 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने तेज धूप और भीषण गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की है। संगठन के प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान ने बताया कि वर्तमान समय में प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय तेज धूप और लू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में दोपहर के समय तेज धूप में पैदल या साधारण साधनों से घर लौटना उनके लिए अत्यंत कष्टदायक एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी से बढ़ी परेशानी, तपती धूप में स्कूल से घर लौट रहे बच्चे परिषदीय विद्यालयों का...