बागपत, अगस्त 29 -- खेकड़ा। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी एवं एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शनिवार को बीआरसी खेकड़ा पर समापन हुआ। प्रशिक्षण के तृतीय चरण में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षामित्रों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषय की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के साथ बच्चों की समझ विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को बाल केंद्रित और गतिविधि आधारित शिक्षण को कक्षा कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण में शिक्षा में शिक्षण की आवश्यकता, बच्चों को उनकी क्षमता के अनुरूप सीखने के अवसर उपलब्ध कराने और कक्षा कक्ष में सीखी गई विधियों के प्रयोग पर जोर दिया गया। यह भ...