नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा, संवाददाता। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो जाएगी। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 16 से 20 मार्च तक परीक्षा का आयोजन होगा। 30 मार्च को अभिभावकों की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, एक अप्रैल से नए शुरू हो जाएगी। नए शैक्षिक सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी निगरानी बीएसए स्वयं करेंगे। जिले में सभी 500 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। शैक्षिक सत्र 2025-2026 में जिले के परिषदीय विद्यालयों में करीब 81 हजार छात्र-छात्राएं नामांकित थे। इस बार परिषदीय विद्यालयों में पिछले सत्र से अधिक नामांकन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयार...