बागपत, जून 16 -- बागपत। परिषदीय विद्यालयों की ग्रीष्म कालीन अवकाश समाप्त हो गया है, जिसके चलते सोमवार को विद्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कक्षाओं में जहां विशेष सफाई की गई। वहीं मिड-डे-मील के लिए रसोई को भी साफ किया गा है। जिले के 531 परिषदीय विद्यालयों में 20 मई को ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया था, जो 15 जून यानी सोमवार को संपन्न हो गया है। अवकाश के अंतिम दिन विद्यालयों के प्रधानाध्याक और शिक्षक सुबह ही विद्यालयों में पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय परिसर, कक्षा और रसोई में साफ-सफाई कराई। यह भी पढ़ें- गर्मियों की छुट्टी के बाद आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूलविद्यालयों का पुनः प्रारंभ आज मंगलवार से एक बार फिर से विद्यालयों में चहल-पहल शुरू हो जाएगी। हर विद्यालय में विद्यार्थियों का अतिथियों जैसा सत्कार कि...