बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएसए को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी ने बीएसए डॉ. विनीता से शीत लहर व ठंड से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने व शिक्षकों के विद्यालय आवागमन के सुरक्षा दृष्टिगत परिषदीय विद्यालयों का समय परिवर्तन करने की मांग की। सभी ने विद्यालय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संगठन की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला, महामंत्री सुनील कुमार शर्मा, संगठन मंत्री सत्यार्ष पाराशरी, संयुक्त महामंत्री ऊषा देवी समेत अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.