परिषदीय छात्र मा. शि. परिषद की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
देवरिया, जुलाई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। परिषदीय छात्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अब प्रतिभाग कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग को राज्य स्तरीय खेल यूनिट के रूप में स्वीकृति मिलने पर यह संभव हुआ है। ऐसा होने से परिषदीय छात्र अब नेशनल प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर सकेंगे।
राज्य स्तर पर आयोजन बेसिक शिक्षा परिषद के तहत जिले में कुल 2121 विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। खिलाड़ियों को तराशने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जनपद से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिता का आयोजन कराता है। बेसिक शिक्षा परिषद की क्रीड़ा प्रतियोगिता राज्य स्तर के बाद संपंन हो जाती थी। छात्रों को नेशनल खेलने को मौका नहीं मिलता था। इसे लेकर शासन स्तर पर काफी दिनों से विचार-विमर्श चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.