फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में एक ओर जहां कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं को निपुण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अब कक्षा छह से आठ तक के कमजोर बच्चों के लिए लर्निंग एनहंसमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया है। अभियान के तहत कक्षा छह से आठ के बच्चों का लर्निंग गैप सुधारा जाएगा। दोआबा के परिषदीय विद्यालयों में जहां कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाया जा रहा है, वहीं अब छह से आठ के बच्चों के लिए लर्निंग एनहैंसमेंट प्रोग्राम (एलईपी) लागू होने जा रहा है। इससे इन क्लास के बच्चों का लर्निंग गैप कम करने की पहल की जाएगी। कमजोर बच्चों के लिए कैचअप शिक्षण प्रक्रिया अपनाई जाएगी। जिसका उद्देश्य कक्षा छह से आठ के बच्चों के लिए अधिगम स्तर का आंकलन कर कमियो...