धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दीक्षा समारोह में कहा कि सफलता केवल पुरस्कारों से नहीं, बल्कि मूल्यों, साहस और चरित्र से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को आत्मविश्लेषण करने, अपनी कमजोरियों पर कार्य करने तथा निरंतर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि तकनीक को अपना सेवक बनाएं, स्वामी नहीं। समारोह में पूर्व छात्राओं निहारिका सिंह 2025 सीए टॉपर, नीतू सिंह बीसीसीएल, डिप्टी मैनेजर तथा सीबीएसई राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की स्वर्ण पदक विजेता ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतरता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने संस्कार और सभ्यता को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने की...