संवाददाता, अप्रैल 13 -- UP News: परिवार को समाज की सबसे बुनियादी इकाई कहा जाता है लेकिन आज के भौतिकतावादी दौर में शायद ही ऐसा कोई दिन गुजरता है जब पारिवारिक झगड़ों की खबरें मन न खराब कर देती हों। पति-पत्नी, भाई-भाई, पिता-पुत्र, मां-बेटा, सास-ससुर, जीजा-साला सहित शायद ही कोई रिश्ता ऐसे विवादों से अछूता रह गया हो। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवार के महत्व को लेकर एक बड़ी बात कही है। सीएम योगी ने परिवार को सबसे बड़ा धन बताया है। उन्होंने लोगों को घरेलू विवाद, झगड़े से नहीं बल्कि बातचीत से सुलझाने की सलाह दी है। सीएम योगी ने ये बातें सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़ी शिकायतों को सुनने के बाद शिकायत लेकर आए लोगों से कहीं। सीएम ने जनता दर्शन में आए हर नागरिक से मुलाकात की। सभ...