मेरठ, नवम्बर 23 -- शाहपीर गेट पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर नकाबपोश बदमाशों के एक मकान में परिजनों से मारपीट कर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ डकैती समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया है। शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद निवासी चांदबीबी ने बताया कि गुरुवार दोपहर अचानक उनके मकान में आठ से दस नकाबपोश युवक लाठी डंडे लेकर घुस आए। घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मकान से दो लाख रुपये, सोने के जेवर, लैपटॉप लूट लिया। विरोध किया तो मारपीट कर हत्या का प्रयास किया। महिला के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.