गाज़ियाबाद, जनवरी 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में कार सवार चार युवकों द्वारा एक परिवार के साथ गाली-गलौज करने और युवक को हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़ी गांव निवासी कृष्णपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह व्यापार से जुड़े परिवार से हैं। 12 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे एक कार से चार युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि युवक उनके बेटे आधार चौधरी के बारे में पूछताछ करने लगे। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी सीमा और बेटे ईश्वर चौधरी के साथ गाली-गलौज की तथा दूसरे बेटे आधार चौधरी को जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, चारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.