देवघर, जून 28 -- देवघर कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा रविवार को उमा नलिनी सरस्वती विद्या मंदिर, कुंडा में कुटुंब प्रबोधन वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, परिवारों, महिलाओं, युवाओं व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय परिवार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, पारिवारिक संस्कारों का संवर्धन करना तथा समाज में संवाद, समरसता और आत्मीयता की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व वंदना के साथ हुआ। उसके बाद अधिकारियों का परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्न मंच, पालक मार्गदर्शन, संवाद व परिचय, अनुभव कथन, संघ गीत, बौद्धिक सत्र, धन्यवाद ज्ञापन तथा भारत माता की सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। अंत में सभी ...