बागपत, फरवरी 26 -- बड़ौत। डीजे कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के परिवार की मदद के लिए मूटा द्वारा शुरू किया गया एक मुट्ठी अनाज अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। टीचर्स कालोनी में मूटा पदाधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों के साथ डॉ गोविंद बाबू दूसरे दिन भी बैठे रहे। यहां आये लोगों ने उन्हें अनाज के साथ आर्थिक मदद देने को भी हाथ बढ़ाये। डॉ गोविंद बाबू का कहना था कि 28 फरवरी तक वे यहां बैठेंगे ताकि इस अवधि में लोगों द्वारा उनके परिवार के लिए अनाज और अन्य मदद दी जा सके। उनका कहना था कि वे कोर्ट से लेकर विवि, शासन-प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके हैं, लेकिन डीजे कॉलेज प्रबंध समिति की हठधर्मिता के आगे किसी की नहीं चल रही। उन्हें अभी तक पदभार ग्रहण नहीं कराया गया है जिस कारण परिवार 5 साल से भुखमरी के कगार पर पहुँच गया हैं। उन्हें गुजारा भत्ता तक नहीं मिल रह...