गौरीगंज, अप्रैल 5 -- मुंशीगंज, संवाददाता। परिवार रजिस्टर में फर्जी तरीके से दूसरे का नाम अंकित कराकर मकान पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र मुंशीगंज के पूरब दुआरा दलशाहपुर निवासी रवि शंकर शुक्ला ने न्यायालय सीजेएम सुलतानपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि सरायखेमा में उनके खाते की भूमि पर बने मकान को कब्जाने के लिए योजनाबद्ध तरीके मकान संख्या 179 के परिवार रजिस्टर की नकल में गलत तरीके से आशीष व सतीश पुत्रगण विजय शंकर शुक्ल का नाम सम्मिलित कर दिया गया। नाम जोड़ने में परिवार के मुखिया की कोई अनुमति नहीं ली गई। इसी फर्जी नकल के आधार पर उनके मकान पर न्यायालय से स्थगन आदेश ले लिया गया। उनका आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में सरायख...