मिर्जापुर, जून 18 -- मिर्जापुर। नरायनपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत कोलना के परिवार (कुटुंब) रजिस्टर में बड़े पैमाने पर त्रुटि का मामला प्रकाश में आया है। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट में गड़बड़ियां सुधारें: डीएमत्रुटियों का खुलासा गांव के दो अलग-अलग ग्राम विकास अधिकारियों ने एक ही व्यक्ति की अलग-अलग जन्म तिथि जारी करने के बाद मामले का खुलासा हुआ। जब गांव में परिवार रजिस्टर की पड़ताल की गई तो अधिकांश लोगों के परिवार रजिस्टर में खामियां सामने आई।शिकायत और कार्रवाई की मांग गांव के निवासी समाज सेवी सत्येंद्र सिंह ने इसकी शिकायत जिला पंचायत राज्य अधिकारी को प्रार्थना पत्र भेज कर की है। मामले की जांच कराके आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।गलत रजिस्टर का प्रभाव डीपीआरओ को सौंपे पत्र में उन्होंने आरोप...