लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- ब्लॉक कुम्भी गोला क्षेत्र के ग्राम मढ़िया निवासी रामप्यारी उर्फ जनका परिवार रजिस्टर की नकल बनवाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कर उसकी प्रमाणित नकल जारी करने की मांग की है, लेकिन अब तक उन्हें नकल उपलब्ध नहीं कराई गई। सवाल यह उठता है कि जब परिवार रजिस्टर की नकल जारी करना एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, तो आखिर इसे देने में देरी क्यों की जा रही है। क्या विभागीय स्तर पर लापरवाही है या फिर आवेदकों को अनावश्यक रूप से चक्कर कटवाए जा रहे हैं। रामप्यारी का कहना है कि उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए परिवार रजिस्टर की नकल की आवश्यकता है, लेकिन अनुमति के अभाव में कार्य अटका हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...