बाराबंकी, मई 18 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के कटहरी बाग स्थित लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कटहरी बाग निवासी जगदम्बा बक्श सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी का निधन 3 मई को हो गया था। इसके चलते वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव रामपुर, थाना असन्द्रा गए हुए थे। 16 मई को त्रयोदश संस्कार के बाद जब वह वापस अपने घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।पीड़ित के अनुसार अलमारी और लोहे के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 40 हजार रुपये नगद गायब मिले। चोरी हुए सामान में सोने की चेन, झुमकी, टप्स, हार, अंगूठियां, गले की चेन तथा करीब आधा किलो चांदी की पायल और पावजेब शामिल हैं। घटना...