फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में एक महिला ने पारिवारिक कारणों से कमरें में बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गई। जब परिजनों ने महिला को फंदे पर झूलता देखा तो लोगों ने गेट तोड़कर उसे फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सरोज 30 पत्नी नवीन निवासी कंथरी ने घर में पारिवारिक क्लेश होने के कारण कमरे में जाकर गेट बंद कर फंदे पर झूल गई। जब परिजनों ने महिला को फंदे पर झूलता देखा तो वह हैरत में पड़ गए। उन्होंने आनन फानन में गेट को तोड़कर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। लेकिन महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसकी हालत में सुधार होने पर घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...