देहरादून, जून 27 -- रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि 23 जून को जितेंद्र निवासी बेलड़ा के घर में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में जितेंद्र समेत परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर बबलू, अशोक, प्रविंद्र, राहुल, राजनीश, रोहित, मुकेश, सोनू, अमित, ललित और गुरमीत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...