नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- परिवार पर बार-बार संकट, घर में कलह-कलेश, नौकरी-व्यापार में रुकावटें और बार-बार बीमारी आना - ये सब कुलदेवता नाराज होने के प्रमुख संकेत हो सकते हैं। जानें कुलदेवता नाराज होने के 7 महत्वपूर्ण लक्षण और उन्हें प्रसन्न करने के सरल व प्रभावी उपाय। सच्ची श्रद्धा से कुलदेवता की पूजा कर परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बहाल करें। हिंदू परंपरा में कुलदेवता या कुलदेवी परिवार की रक्षा करने वाले देवता माने जाते हैं। ये पूर्वजों की आत्मा और इष्ट देवता के रूप में परिवार की खुशहाली, सुरक्षा और समृद्धि का ध्यान रखते हैं। जब कुलदेवता नाराज हो जाते हैं, तो परिवार पर तरह-तरह के संकट आने शुरू हो जाते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन संकेतों को समय रहते पहचानकर सही उपाय करने से कुलदेवता प्रसन्न हो जाते हैं और परिवार पर छाई नकार...