मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पर जनसुनवाई के दौरान 46 मामलों में 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि चार मामलों में दंपती आपसी मतभेद भूलाकर एक साथ रहने के लिए रजामंद हो गए। वहीं अन्य मामलों की सुनवाई के लिए अगली सुनवाई की तिथि 10 मई नियत किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों ने जनसुनवाई के दौरान चार दम्पत्तियों मारिया-अफजल,गुड़िया-अरविन्द, शत्रुध्न-रंजना, नुसरत जहां-मुमताज को मतभेद भूलाकर एकदूजे के साथ रहने के लिए रजामंद किया। एक मामले में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरजहां उर्फ मुन्नी का मामला आया। इसमें पीड़िता की तरफ से बताया गया कि चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था, एक मासूम बच्चा भी है। यह भी पढ़ें- सुलह के बाद 18 जोड़े साथ रहने को हुए राजी लेकिन अब पति किसी दूसरे ...