बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों के निस्तारण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तुत मामलों पर परामर्शदाताओं की सक्रिय मध्यस्थता से पति-पत्नी एवं परिजनों के बीच आपसी सुलह कराकर पांच पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण किया गया। दोनों पक्षों ने मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति जताई। परामर्शदाताओं ने परिवारों को आपसी समझ, सहयोग और बड़ों के सम्मान के साथ नई शुरुआत करने की सलाह दी। इस दौरान परामर्शदाता देवतादीन दूबे, तनवीर जहां, अरुण कुमार यादव, वंदना मिश्रा तथा थाना प्रभारी पूनम यादव समेत महिला आरक्षियों ने महत्वपूर्ण भू...