मैनपुरी, मई 2 -- कुरावली। मिशन शक्ति अभियान के तहत परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसलिंग के माध्यम से पारिवारिक विवाद में सुलह कराई गई। पुलिस की इस कार्यशैली से न केवल एक परिवार टूटने से बचा, बल्कि लोगों में पुलिस की संवेदनशील भूमिका को लेकर जागरूकता भी बढ़ी है। अकबरपुर औंछा निवासी बीना पत्नी राजकुमार ने 9 अप्रैल को अपने पति के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाकर परिवार परामर्श केंद्र में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर बुलाया। 25 अप्रैल से लगातार काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया और समझाने का प्रयास किया गया। टीम ने धैर्यपूर्वक बातचीत कर दोनों के बीच संवाद स्थापित कराया। शनिवार को दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.