संभल, जून 10 -- पुलिस परिवार परामर्श सुलह-समझौता केंद्र की बैठक बुधवार को गोशाला रोड स्थित पिंक चौकी चंदौसी में केंद्र प्रभारी एवं थानाध्यक्ष डॉ. रुकम पाल सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवादों को काउंसलरों के सहयोग से सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया गया। बैठक के दौरान कुल 25 पत्रावलियों की सुनवाई की गई। इनमें से आठ मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि पांच परिवारों को समझाइश देकर दोबारा साथ रहने के लिए राजी कराया गया। वहीं एक प्रकरण में विधिक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके अलावा दो पत्रावलियों को आवेदक द्वारा बल न देने तथा अन्य कारणों से बंद कर दिया गया। इस अवसर पर काउंसलर श्वेता गुप्ता, संगीता भार्गव, पूनम अरोरा, उपनिरीक्षक महेश गंगवार, मुख्य आरक्षी मनोहर सिंह, रुचि सहित अन्य ल...