इटावा औरैया, मई 24 -- इटावा। परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस ने चार टूटते परिवारों को फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की। आपसी विवादों से परेशान दंपतियों को समझाइश देकर सुलह-समझौता कराया गया, जिसके बाद परिवारों ने साथ रहने पर सहमति जताई। रविवार को महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान महिला थाना प्रभारी प्रीति सेंगर, उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर चित्रा परिहार, नमिता तिवारी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कुल 31 पत्रावलियों पर सुनवाई हुई। इनमें 13 मामलों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे, जबकि 10 मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे और आठ मामलों में एक पक्ष मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- सुलह के बाद 24 जोड़े साथ रहने को हुए राजी सुनवाई के दौरान तीन पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। काउं...