उरई, जून 8 -- उरई। महिला परिवार परामर्श केंद्र के प्रयास से वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे छह परिवारों को बिखरने से बचा लिया गया। केंद्र में महिला पुलिस अधिकारी व नामित सदस्यों ने पति-पत्नी व परिजनों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने का वादा किया। आपसी सुलह होने पर दंपतियों को सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्व निभाने की सलाह दी गई। केंद्र द्वारा विवादों की लगातार सुनवाई कर परिवारों को जोड़ने का काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...