बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। अपने ही गनर पर शादी का झांसा देकर रेप का का आरोप लगाने वाली महिला व आरोपी गनर का मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन पति पत्नी के मामले को परामर्श से समाधान निकालने की तलाश में हैं। बुधवार को परामर्श केंद्र में महिला व गनर दोनों को बुलाया गया। साथ ही दोनों के बयान दर्ज कराए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट एसपी कार्यालय भेजी जाएगी। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। नरैनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोप लगाने वाली महिला का विवाद एक साल पहले से चल रहा था। बीते दिनों उसने अपने गनर पर शादी का झांसा देकर गलत काम करने का आरोप लगाया था साथ ही कहा था कि जिससे उसका एक बच्चा पैदा हुआ जो कि बाद में मृत हो गया। एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामला पति पत्नी का होने के चलते एसपी ने मामले को परिवार परामर्श क...