बहराइच, मार्च 23 -- बहराइच।। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच ने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार परिवार न्यायालय, बहराइच में रिक्त 03 पद पर परामर्शदाता की नियुक्ति के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदनपत्र उत्तर प्रदेश शासन को अग्रसारित किये जाने हैं।आवेदक समाजशास्त्र या मनोविज्ञान में से एक विषय में स्नातक की डिग्री रखता हो और समाज सेवा का अनुभवी हो, जो आवेदक सामाजिक कार्य में मास्टर डिग्री धारक है और पारिवारिक काउन्सिलिंग में दो वर्ष का अनुभव रखता है, उसे वरीयता दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...