गोड्डा, जून 12 -- गोड्डा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर गोड्डा परिवार न्यायालय परिसर में विशेष मध्यस्थता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 17 जून 2026 से 19 जून 2026 तक चलेगा।

मध्यस्थता शिविर का उद्देश्य शिविर के सफल संचालन एवं अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय गोड्डा की अध्यक्षता में मध्यस्थों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवार न्यायालय में लंबित पति पत्नी विवाद, पारिवारिक मतभेद एवं अन्य संबंधित मामलों के त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मध्यस्थता के लाभ अधिकारियों ने बताया कि मध्यस्थता एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ और सहमति बनाकर विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराया जा सकता है। इससे न केवल न...