रुद्रपुर, मई 19 -- पंतनगर। रुद्रपुर स्थित परिवार न्यायालय परिसर में एक महिला ने दूसरे पक्ष पर मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह पारिवारिक मुकदमे की तारीख पर परिवार न्यायालय रुद्रपुर गई थी। आरोप है कि वहां दूसरी पक्ष की महिला व उसके साथ मौजूद लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि उसका गला दबाया गया और कोर्ट परिसर में उसे धमकाया भी गया। पंतनगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना पांच मई की बताई गई है, जबकि मुकदमा मंगलवार को दर्ज किया गया। वहीं थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया अभी मामले की जांच शुर...