अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव फौजदार की पत्नी पिंकेश फौजदार (45) का गुरुवार सुबह गुरुग्राम ​के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार होने के चलते 22 फरवरी से मेदांता में भर्ती थीं। उनके निधन की खबर पर दीवानी में शोक व्याप्त हो गया। परिवार न्यायालय के काउंसलर अ​धिवक्ता योगेश सारस्वत के अनुसार प्रधान न्यायाधीश संजीव फौजदार आगरा के बाग फरजाना कॉलोनी में रहते हैं। उन पर दो बेटे हैं। गुरुवार सुबह पत्नी का मेदांता में निधन हो गया। शाम को आगरा में अंतिम संस्कार किया गया। निधन की खबर पर मोटरयान दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी जयसिंह पुंढीर, परिवार न्यायालय में अपर प्रधान न्यायाधीश ज्ञानेंद्र सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश रचना, अपर प्रधान न्यायाधीश ललिता गुप्ता, सीजेएम ​शिवम कुम...