बरेली, मार्च 3 -- Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरदारनगर चौकी के एक गांव में प्रेम प्रसंग का बेहद खौफनाक और दर्दनाक अंत सामने आया है। परिजनों द्वारा मेल-मिलाप पर पाबंदी लगाए जाने से क्षुब्ध होकर एक नाबालिग प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, तो वहीं उसकी हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रेमी ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दोहरे हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।महीनों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, परिजनों को लगी भनक जानकारी के अनुसार, भमोरा के एक ही गांव के रहने वाले किशोर और किशोरी के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे और हमउम्र थे। हाल ही में उनके इस गुप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.