रजनीश कुमार पाण्डेय, मार्च 1 -- दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मंडोली जेल परिसर के अंदर रविवार सुबह एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई। मृतक विचाराधीन कैदी की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद आजाद के रूप में हुई है। वह नई सीमापुरी इलाके का रहने वाला था। कैदी को रविवार तड़के अचेत हालत में जेल प्रशासन द्वारा जीटीबी अस्पताल में लाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद के परिजनों ने आजाद के साथ मारपीट और उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज फिलहाल दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज करके जांच बोर्ड द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.