जहानाबाद, अप्रैल 28 -- हुलासगंज, निज संवाददाताÜ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए डॉक्टर डॉ प्रियंका राज के द्वारा पांच महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण (ट्यूबेक्टॉमी) किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित एवं स्थायी परिवार नियोजन के विकल्प उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपने परिवार का बेहतर ढंग से नियोजन कर सकें और मातृत्व स्वास्थ्य में सुधार हो सके। ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित वातावरण में मानकों का पालन करते हुए संपन्न कराया गया। चिकित्सा टीम ने बताया कि सभी महिलाओं की पहले आवश्यक जांच की गई, इसके बाद विशेषज्ञ देखरेख में प्रक्रिया पूरी की गई। ऑपरेशन के पश्चात सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें आवश्यक परामर्श एवं देखभाल भी प्रदान की ...