रांची, अगस्त 7 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व जनसंख्या स्थिरता अभियान के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, एएनएम, जीएनएम, काउंसलरों, सहियाओं एवं परिवार नियोजन बीटीटी को शुक्रवार को सिविल सर्जन सभागार में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ परिवार, सुरक्षित मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन की विभिन्न विधियों से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम क...