कटिहार, मार्च 12 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को परिवार नियोजन पखवाड़े के अंतर्गत महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जय कुमार ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण को बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्तर पर यह शिविर चलाया जा रहा है, जो सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को आयोजित होगा। पीएचसी काउंसलर अमित कुमार ने बताया कि शिविर में पांच महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया । शिविर में पहुंचे लाभार्थियों का पहले रजिस्ट्रेशन किया गया, उसके बाद स्वास्थ्य जांच की गई । जांच में फिट पाई गई महिलाओं का ऑपरेशन किया गया और इसके उपरांत आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं । डॉ. जय कुमार ने कहा कि छोटा परिवार, सुखी परिवार की परिकल्पना को साकार करने के लिए यह अभियान चलाया जा ...