सहरसा, मार्च 10 -- पतरघट, एक संवाददाता। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश के आलोक में बढ़ती जनसंख्या के प्रति जनसमुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतरघट में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बताया गया कि 6 मार्च से 20 मार्च तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके तहत योग्य दंपतियों को विभिन्न गर्भनिरोधक उपायों की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर योग्य दंपतियों की सूची तैयार करने और 'बास्केट ऑफ चॉइस' के माध्यम से परिवार नियोजन सेवाएं देने की जानकारी दी गई। इस दौरान फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई। शिविर में प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.