जहानाबाद, मार्च 7 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड के निजी सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सेविका, जीविका एवं आशा कार्यकर्ताओं का एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत इलाके में लोगों को नसबंदी को लेकर जागरूक करें। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि नसबंदी अस्थाई और अस्थाई दोनों तरीके का साधन मौजूद है और यह सुविधा रेफरल अस्पताल घोसी में उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अस्थाई साधन जैसे अंतरा इंजेक्शन कंडोम इसी पल्स आईयूडीसी इत्यादि की सुविधा स्वास्थ्य उप केंद्र स्तर पर भी उपलब्ध है जिसका लोक उपयोग कर सकते हैं। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी ने बताया कि परिवार नियोजन का...