किशनगंज, मार्च 13 -- किशनगंज। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा जनसंख्या स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में मिशन परिवार विकास अभियान के तहत शुक्रवार को सदर अस्पताल, किशनगंज में स्वास्थ्य मेला एवं मीडिया ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्य, सेवाओं और जागरूकता गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की, ताकि परिवार नियोजन से जुड़ी सही जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया। वही कार्यक्रम में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनवर हुसैन, सीडीओ डॉ. मंजर आलम, डीपीएम डॉ. मुनाजिम, डीपीसी विश्वजीत कुमार, डीडीए सुमन सिन्हा सहित सहयोगी संस्था पिरामल, पीएसआई इंडिया एवं सिफार के ...