किशनगंज, जनवरी 16 -- किशनगंज। तेजी से बढ़ती जनसंख्या के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवार के सामाजिक-आर्थिक संतुलन के लिए परिवार नियोजन आज अत्यंत आवश्यक हो गया है। सही समय पर सही जानकारी और उपयुक्त साधनों का चयन ही सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए आशा कर्मियों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है, क्योंकि वे समुदाय और स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं। आशा दिवस पर परिवार नियोजन को लेकर विशेष प्रशिक्षण परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आशा दिवस के अवसर पर जिले में आशा कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में पीएसआई इंडिया के जिला प्रतिनिधि श्रीनाथ साहा ने आशा कर्मियों को परिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.