छपरा, जून 23 -- 2 - जलालपुर सामुदायिक अस्पताल में मंगलवार को प्रशिक्षण लेते आशा फैसिलेटर व कार्यकर्ता जलालपुर, एक प्रतिनिधि।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक अस्पताल जलालपुर में परिवार नियोजन के अंतर्गत एएनएम, आशा फैसिलेटर व आशा कार्यकर्ताओं को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। जननी व मोबियस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला क्षेत्र समन्वयक पवन कुमार ने एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन के लाभ और इससे संबंधित स्थाई और अस्थाई उपाय के बारे में जानकारी दी व सरल और सुगम भाषा में आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया। बताया गया कि कैसे लोगों को छोटे परिवार के फायदे, बच्चों के जन्म में अंतराल रखने की आवश्यकता और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में समझा सकती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं ...