सीतामढ़ी, मार्च 8 -- सीतामढ़ी। मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के तहत शनिवार को मॉडल अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया गया तथा मीडिया जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति समुदाय में जागरूकता बढ़ाना और मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि परिवार नियोजन के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। इसके लिए खासकर महिलाओं को आगे आकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने बताया कि गर्भधारण की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए, क्योंकि इस उम्र में महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से मातृत्व के लिए अधिक तैयार होती हैं। साथ ही दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतराल रखने से मां और बच्चे दोनों का स...